RK TV News
खबरें
Breaking News

इस सावन अपने घर को करे गंगोत्री के गंगाजल से पवित्र! डाक विभाग कर रहा है बिक्री।

RKTV NEWS/आरा (बक्सर)22 जुलाई।सावन लगते ही प्रधान डाकघर आरा और बक्सर के साथ-साथ उप डाकघर पिरो, बिहियाँ, डुमराव एवं ब्रह्मपुर में श्रद्धालूओं के लिए गंगोत्री के पवित्र गंगा जल की बिक्री भोजपुर डाक प्रमंडल द्वारा शुरू की जा रही है।डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि सावन महीने के विशेष मौके को देखते हुए प्रधान डाकघर आरा एवं बक्सर में पर्याप्त गंगोत्री का गंगा जल का स्टॉक रखा गया है साथ ही जहाँ गंगा जल की बिक्री पहले से की जा रही है वहां श्रद्धालूओं के लिए इसकी कोई कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विशेष पूजा अनुष्ठान आदि कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा, पोस्ट ऑफिस के माध्यम से इसे सुलभता से प्राप्त किया जा सकता है।सावन महीने में भगवान शिव का अभिषेक श्रद्धालु गंगा जल से कर रहे है। वर्त्तमान में गंगा जल की आपूर्ति गंगोत्री से की जा रही है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।भोजपुर डाक प्रमंडल द्वारा ब्रह्मपुर शिव मंदिर के साथ भोजपुर व बक्सर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर गंगा जल बिक्री के लिए विशेष काउंटर लगाये जा रहे है ।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र आरा को दुसरी बार मिला राज्य स्तरीय द्वितीय अवार्ड।

rktvnews

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने बीमा कंपनियों और स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

टीमलीज़ एडटेक ने अपनी व्‍यापक कॅरियर आउटलुक रिपोर्ट छमाही 1 (जनवरी-जून 2024) जारी की।

rktvnews

पटना:आचार्य निशान्तकेतु की स्मृति में इस वर्ष से दिया जाएगा साहित्य साधना सम्मान : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment