RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:एकौना और पिरौटा ने लहराया जीत का परचम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अक्टूबर। सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में महेंद्र नारायण क्लब के नेतृत्व में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग 2024 /25 के तीसरे दिन का प्रथम मुकाबला दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब बनाम प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही मध्यांतर के बाद मैच के 38 मिनट में प्रथम गोल दक्षिण इकौना फुटबॉल टीम के खिलाड़ी रामकुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया। इस तरह दक्षिण एकौना की टीम एक गोल से मैच में बढत बना ली मैच के 40 मिनट में दक्षिण इकौना टीम के खिलाड़ी रणधीर सिंह ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इस तरह दक्षिण इकौना की टीम मैच में प्रकाश क्लब धवरी पर दबदबा बनाए हुए था लेकिन प्रकाश क्लब धवरी के रण बाकुरो ने हार नहीं मानी और जवाबी हमला करते हुए धवरी टीम के खिलाड़ी प्रेम शंकर ने अपनी टीम के लिए गोल कर दिया। इस तरह धवरी टीम के खिलाड़ी ने मैच में दो एक से मैच में वापसी की दक्षिण इकौना की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए रामकुमार नाम के खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया और मैच में अपनी टीम का जीत सुनिश्चित कर दिया। इस तरह एकौना की टीम 3/1 से विजय घोषित हुई
इस मैच के निर्णायक के रूप में प्रशांत सिंह, राहुल सिंह, गजेंद्र सिंह, और रंजन सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव थे।
दिन का दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा बनाम फुटबॉल गडहनी के बीच खेला गया पिरौटा की टीम ने शुरू से ही अपना मैच में दबदबा बने हुए था महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब के लिए प्रथम गोल जर्सी नंबर 15 सतरहवे मिनट में किया दूसरा गोल जर्सी नंबर 13 ,21 वे मिनट में मध्यांतर तक महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब दो गोल से बढत बनाए हुआ था मध्यांतर के बाद तीसरा गोल 47 वे मिनट में जर्सी नंबर 12 के द्वारा किया गया चौथा गोल 52 मिनट में जर्सी नंबर 11 के द्वारा किया गया पांचवा गोल जर्सी नंबर 13 के द्वारा 55 वे मिनट मे किया गया छठवा एवंम अंतिम गोल 58 मिनट में किया गया इस तरह पिरौटा 6/0 से बिजई घोसित किया गया
इस मैच के निर्णय के रूप में राहुल सिंह प्रशांत सिंह गजेंद्र सिंह रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे संघ के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का प्रथम मैच नवज्योति क्लब पकडी बनाम एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला जाएगा कल का दूसरा मैच एथलेटिक क्लब आरा बनाम सिंह फुटबॉल क्लब उदवंत नगर के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संयोजक वीर बहादुर यादव अशोक मानव डॉक्टर रंजन कुमार सिंह प्रशांत सिंह गजेंद्र सिंह ,शशि सिंह पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले को दी 210 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: जिला परिषद की बैठक में मीना कुमारी की दहाड़।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र का दौरा, रायसेन में ‘दिशा समिति’ की बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में +2 उच्च विद्यालय पीरो के छात्रों का जलवा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक डीपीएसयू भवन का उद्घाटन किया और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment