RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामय आयोजन।

बुजुर्गजनों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित।
सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर झलक रहा था खुशी और गर्व।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)27 सितंबर।जिले में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बड़े ही हर्ष और सम्मान के साथ मनाया गया। जिले के बगहा, गौनाहा प्रखंड सहित बेतिया प्रखंड अंतर्गत सहारा ओल्ड एज होम में आयोजित समारोहों में वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया और समाज तथा परिवार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।
सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगमा तबस्सुम ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गजनों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से ही नई पीढ़ी सही दिशा पाती है।
समारोहों में वक्ताओं ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखें। यह भी कहा गया कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और जीवनानुभव समाज की अमूल्य पूंजी हैं, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएँ, युवा, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बच्चों और युवाओं ने भी अपने बुजुर्गों को सम्मानित कर आत्मीयता और स्नेह का परिचय दिया।
सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी और गर्व झलक रहा था। कई बुजुर्गों ने अपने जीवनानुभव साझा किए और युवाओं को संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा दी।

Related posts

पटना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : विभिन्न ब्रांड का 45.66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद! शराब धन्धेबाज फरार।

rktvnews

आजमगढ़:महाकवि कालिदास की शकुंतला सिर्फ एक नारी नहीं,प्रकृति की बेटी है : अरविंद चित्रांश

rktvnews

बक्सर: अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण को ले डीएम के नेतृत्व में की गई छापेमारी।

rktvnews

इंदौर:आकस्मिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संजय फायर वर्क्स का फटाका गोदाम सील।

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment