RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ले सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

बक्सर/बिहार 09 फरवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित जिलें अंतर्गत सभी चारों विधान सभा के लिए गठित 188 सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र बक्सर में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का द्वीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में कराने में सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के दायित्वों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी निर्वाचन लोक सभा 2024 में मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निदेशित किया गया एवं जिलें का भी0टी0आर0 (मतदान प्रतिशत) 70 से 75 प्रतिशत करने का भी लक्ष्य दिया गया।
पी0पी0टी0 के माध्यम से सभी उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, उत्पाद अधीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा: डीसी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो को ले की बैठक।

rktvnews

25 जून को नव्या हेल्थ केयर आयोजित करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

सीतामढ़ी डीएम और एसपी ने महादलित टोला पहुंच मनाया स्वतंत्रता दिवस!बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें।

rktvnews

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

rktvnews

वाराणसी:मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा :डा. रवीन्द्र शुक्ल

rktvnews

Leave a Comment