RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:डीएम द्वारा किया गया पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)14 जुलाई। शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा चक्की प्रखंड अंतर्गत हेनवा ग्राम में चन्दा पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया।
कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों की मांग के आधार पर गत वर्ष 2023 में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 97.102 लाख रुपए की लागत से 3.5 एकड़ में चन्दा पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। योजना पूर्ण होने की तिथि 14 अगस्त 2024 है।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि तालाब में नाला का पानी प्रवाहित किया जा रहा है। जो अंत्यत ही खेदजनक है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जलजमाव की शिकायत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, चक्की को निर्देशित किया गया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त कर नाला निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही हेनवा पोखर की साफ सफाई, पोखर के चारों तरफ खाली जगह में पेवर ब्लॉक लगाने एवं ओपन जिम का निर्माण करने हेतु निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की, अंचलाधिकारी चक्की एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक!जिला कलक्टर कर रहे हैं नवाचार, प्लास्टिक फ्री इलेक्शन एवं चुनाव के भुगतान होंगे ऑनलाइन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: वेंकटेश मूर्ति

rktvnews

भोपाल:मुक्तिबोध सृजन पीठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला में कवि गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित होली एवं रमजान पर विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment