RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)06 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गई । निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।
बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM एवं आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट एवं एसेट असाइनमेंट टीम का गठन पर चर्चा की गई । स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरण, दवाओं एवं संसाधनों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर Store Audit & Assets Assignment Team गठित करने का निर्णय लिया गया ।
सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करते हुए सुचारू व्यवस्था का निदेश दिया गया। कई अन्य विषय भी समिति के समक्ष रखे गए जिनमें अस्पताल परिसर में कैंटीन का संचालन, अस्पताल परिसरों में वॉटर ATM लगाने, क्रय समिति (Procurement Committee) का पुनर्गठन पर निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग का सर्वोच्च दायित्व है। प्रत्येक निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जिले के नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय उपवास।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यो के साथ हुई बैठक।

rktvnews

देवघर:7.00 लाख भारतीय मेजर कार्प और ग्रास कार्प मत्स्य अंगुलिकाओ का किया गया संचयन।

rktvnews

सारण:सरकार के साथ अवाम को भी उर्दू की तरक्की में आगे आना होगा: डीएम

rktvnews

सारण पुलिस के बनियापुर थाने ने हथियारों के जखीरा समेत एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment