RK TV News
खबरें
Breaking News

हाजीपुर शहर को जल-जमाव से मिलेगी राहत, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना पर हुई विस्तृत समीक्षा : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)06 दिसंबर।हाजीपुर शहर को जल-जमाव की दीर्घकालिक समस्या से मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आज स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम फेज प्रथम और द्वितीय की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि दोनों फेज के तहत कुल 129 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बड़े पैमाने पर ड्रेनेज विकास कार्य कराए जाने हैं। परियोजना के संवेदक चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब कार्यान्वयन की दिशा में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना हाजीपुर शहर की जरूरतों से सीधे जुड़ी है और इसके पूरा होने पर जल-जमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगा, जिससे शहर के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कार्य की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक प्रगति चरण की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।
समीक्षा बैठक में स्थानीय विधायक हाजीपुर अवधेश सिंह, नगर परिषद हाजीपुर की सभापति संगीता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, डीपीओ नमामि गंगे वैशाली मुनेश कुमार, बुडको के उप परियोजना निदेशक कुमार अमन, नगर परिषद हाजीपुर के कनीय अभियंता कृष्णा प्रसाद एवं विनीत वर्धन उपस्थित थे। चयनित संवेदक एवं उनकी तकनीकी टीम ने भी बैठक में भाग लिया तथा परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने रक्तदान हेतु आमजनों को जागरुक करने के उद्देश्य से किया पोस्टर लांच।

rktvnews

झारखंड: चतरा:व्यय प्रेक्षक ने लेखा व्यय कोषांग के पदाधिकारियों कर्मियों के साथ की बैठक।

rktvnews

गिर रहे हैं और भी पुल, और बहुत सारे!!

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5800 करोड़ रूपए लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निदेशालय स्तर पर इंटिग्रेटेड डाटा बेस हेतु स्टेट रिसोर्स सेन्टर के गठन की स्वीकृति दी।

rktvnews

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment