RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार )25 जुलाई।दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा भास्कर चंद्र भारती की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम खुले क्षेत्र में अपशिष्ट पदार्थों को फेंकने एवं जलाने, वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए आमजनों को जागरूक करने, पर्यावरण के प्रति छात्रों को जागरूक करने हेतु विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करना, आर्द्रभूमि का संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक के बदले वैकल्पिक साधनों का प्रयोग आदि के बिंदुओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध सभी जल निकायों, झील, चौर, ताल, तलैया पोखर इत्यादि नाम से आर्द्रभूमि क्षेत्र की सूचनाओं जो भू-अभिलेख पर आधारित है तथा परती-भूमि पर है, का संकलन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक के बदले वैकल्पिक साधनों यथा-कपड़े/ जूट, कागज , बायोडिग्रेडेबल इत्यादि के बने वस्तुओं जैसे कि थैले, कार्टून बक्से, पैकेजिंग के सामान आदि को अधिक से अधिक प्रयोग में लाएं।

Related posts

‘‘उद्योग परिवर्तन मंच पर भारत-स्वीडन घोषणापत्र एक सतत भविष्य के लिए गठबंधन’’: भूपेन्द्र यादव

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

औरंगाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में सदस्य सम्मानित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने राजस्व महाअभियान की तैयारी एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment