RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सिवान:जनहित में सुविधाओं को ले राघवेंद्र सिंह खरवार ने तीन सूत्री मांगों संबंधी डीआरएम को दिया ज्ञापन।

सिवान/बिहार 25 अक्टूबर। जिले के चर्चित समाजिक कार्यकर्त्ता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने आज जीरादेई रेलवे-स्टेशन पर,यात्रियों के शुद्ध पेयजल उपलब्धता हेतु एवं क्षेत्रीय जनता की सुविधा को लेकर, पुनः आज तीन सुत्री मांग पत्र डी.सी.आई. सिवान और स्टेशन अधीक्षक जीरादेई के माध्यम से डी.आर.एम. रेल मंडल वाराणासी को दिया।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने अपने ज्ञापन के माध्यम से जीरादेई रेलवे-स्टेशन पर तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
कोविड 19 समय के पूर्व मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी, और कोविड को लेकर ठहराव बन्द किया गया, जो आज तक बन्द है, पुनः मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जल्द से जल्द करने। जाए।
यात्री सुविधाओं के मद्देनजर इन्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की अतिआवश्यक पर बल देते हुए यहां इन्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव जल्द से जल्द करने की मांग की है।
राघवेन्द्र कुमार खरवार ने बताया की उनके द्वारा ज्ञापन के माध्यम से की गई उपरोक्त मांगे जनहित में बहुत जरूरी हैं जिसे लेकर इस मांगो से पूर्व में भी रेल प्रशासन , भारत सरकार को अवगत करा चुके है जिसे आज पुनः उन्होंने मांग पत्र दिया है और कहा की जनहित में जनता की सुविधाओं संबंधित मांगो को लेकर रेल प्रशासन सरकार के समक्ष मेरा संघर्ष जारी रहेगा।
खरवार ने बताया की रेल प्रशासन ने बहुत जल्द ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने का आस्वासन दिया गया है और दूसरी एवं तिसरी मांगे पर विचार करने की बात कही गई।

Related posts

भोजपुर:बारात में चली गोली से बच्चा घायल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

rktvnews

डाक विभाग ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:सैनिक स्कूल, स्टेडियम और सड़क निर्माण से बदलेगी संदेश की तस्वीर : विधायक राधाचरण शाह

rktvnews

Leave a Comment