RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर। बुधवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राम ने भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केवल भारत के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे दृढ़ नींव रखने वाले महान पुरुष थे। उनकी सादगी, त्याग, नैतिकता और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्रमुख लोगों में घनश्याम उपाध्याय, सूरज प्रकाश, रवि राम, घनश्याम चौधरी, प्रमोद कुमार राय लालबाबू गुप्ता, उदय कुमार, अवधेश कुमार आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बैंगाबाद प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं शंख टूस फेशियल कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान 2025 के तहत साइकिल रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment