RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

नई दिल्ली/30 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एम्स, देवघर में खोले गए ऐतिहासिक 10,000वें जन औषधि केंद्र का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के कार्यक्रम भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने वाली, इन दोनों पहलों की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम इन दोनो वादों को पूरा करने का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने रायगढ़ (ओडिशा) के किसान पूर्ण चंद बेनिया का ‘जय जग्गनाथ’ कहकर स्वागत किया। बेनिया जी कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं। लाभार्थी बेनिया ने बताया कि कैसे उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने उनका जीवन बदल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि अब वह अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने के बारे में काफी आश्वस्त हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे यात्रा के साथ चल रहे अधिकारियों से यह पूछताछ करने को कहा कि उनके लाभ के लिए क्या-क्या योजनाएं उपलब्ध हैं।

Related posts

गढ़वा जिले में “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का होगा भव्य शुभारंभ।

rktvnews

100 लीटर देशी शराब जप्त, धन्धेबाज फरार।

rktvnews

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर की बातचीत।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन में बाह्य रोगी विभाग सेवाओ का विधिवत हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने बिहिया सर्कल इंस्पेक्टर ऑफिस का किया निरीक्षण!बेहतर कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment