RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाएं होली : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 मार्च।जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
जिला पदाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार जिलेवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है।
उन्होंने कहा है कि इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Related posts

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने छठ तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:डॉ भीम सिंह भवेश का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुआ संवाद,किये गये सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल,आरा में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment