RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोपाल:भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी।

 

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 दिसंबर।भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 2 दिसंबर को 4235 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।
सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए और 22 नवंबर को 4285 रुपए, 23, 24 नवंबर को 4282 रुपए, 25 नवंबर को 4277 रुपए, 26 नवंबर को 4265 रुपए, 27 नवंबर को 4252 रुपए, 28 नवंबर को 4260 रुपए, 29 नवंबर को 4240 रुपए, 30 नवंबर को 4237 रुपए और 1 दिसंबर को 4239 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

Related posts

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री सह राजद नेता शिवचंद्र राम का आरा अतिथि गृह में किया गया स्वागत।

rktvnews

बक्सर:ऊर्जा विभाग बक्सर के द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन की गई, परिचर्चा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल

rktvnews

हनुमानगढ़:युवा प्रगतिशील किसानो को अंतरराज्यीय भ्रमण हेतु जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

Leave a Comment