याचिका से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 अक्टूबर।आज झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक का आयोजन परिसदन के सभागार में किया गया, जिसमे समिति के सदस्य विधायक मांडू, निर्मल महतो, विधायक बगोदर, नागेंद्र महतो और विधायक सारठ, उदय शंकर सिंह शामिल हुए। इसके अलावा बैठक के दौरान सदस्यों ने पदाधिकारियों से याचिका से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, खनन, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, भूअर्जन, पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य, आपूर्ति, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जि.ग्रा.वि.अभि., जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, उपायुक्त राज्य कर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियाँ, प्राचार्य, सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,
जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उप कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यपालक पदाधिकारी, राष्ट्रीय बचत, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अधीक्षक केन्द्रीय कारा, अधीक्षक उप कारा, मधुपुर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, रूपांकण प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एन. आर. ई. पी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, दुमका, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

