RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त ने जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

जिला प्रशासन ट्रांसजेंडर समुदाय को पहचान और अधिकारों से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।

शीघ्र ही अभियान चलाकर ट्रांसजेंडर पहचान पत्र किए जाएंगे जारी।

जिले के सभी ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे कि वे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 दिसंबर।उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए कार्य किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये आवश्यक है कि वे शिक्षित हों, जिससे कि ट्रांसजेंडर समाज का विकास हो। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के निर्देशित किया ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए, इसके लिए एक कमिटी का गठन किया जाएगा। साथ ही जिले के सभी ट्रांसजेंडरों की सामाजिक एवं आर्थिक मैपिंग कराई जाएगी। इसमें उनकी शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और जीवन-स्तर की वास्तविक स्थिति दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ट्रांसजेंडर समुदाय को पहचान और अधिकारों से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। इसके तहत शीघ्र ही अभियान चलाकर ट्रांसजेंडर पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में समुदाय की निजता का सम्मान किया जाए और गोपनीयता परी तरह सुरक्षित रखी जाए। इसके साथ ही सभी ट्रांसजेंडरों की वोटर आईडी, आधार कार्ड, आभा कार्ड, राशन कार्ड व अन्य लाभ दिए जायेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह, लघु उद्योग और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान अधिकार, अवसर व सम्मान मिलना चाहिए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जिले के सभी ट्रांसजेंडर सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डॉ शालिनी खोवाला, मनोवैज्ञानिक, अश्विनी अंबेडकर, ट्रांसजेंडर, गुड़िया रॉय, ट्रांसजेंडर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा, यही मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

rktvnews

भोपाल में कला मंदिर की पावस गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

ज्ञान की गर्दन और हिंदुत्व की तलवार।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर से राहत हेतु गढ़वा जिला को 3 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment