RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)02 दिसंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता  हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के जिला प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ओम प्रियदर्शी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नवादा:मगध आयुक्त के सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर: लक्ष्मणपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन।

rktvnews

विश्व हिंदी दिवस पर राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार व्यास की पुस्तक “कलाओं की अंतर्दृष्टि“ का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत आरा सदर प्रखंड की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

देवघर: जनता की समस्याओं के त्वरित निदान को ले उपायुक्त का अहम फैसला,हफ्ते में तीन बार लगेगा जनता दरबार।

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने की सामाजिक संगठनों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment