RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर।

निर्वाचन आयोग ने सांवेर टीम को किया सम्मानित।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 दिसम्बर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत जिला इंदौर में विधानसभा सांवेर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुनरीक्षण कार्य में तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र द्वारा सर्वप्रथम 100 प्रतिशत ई-फॉर्म (EF) डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है, जो पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने सांवेर टीम को कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी घनश्याम धनगर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूनम तोमर,विकास रघुवंशी, शिवशंकर जारोलिया शामिल थे। इस उपलब्धि को टीम भावना, समयबद्धता और तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह की पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Related posts

सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने की 73 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

सारण:शिक्षा विभाग, जीविका एवं पंचायती राज विभाग के आपसी सामंजस्य से फ़ाइलेरिया मुक्त पंचायत का स्वप्न होगा साकार:केदार प्रसाद

rktvnews

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी द्वारा की गई लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment