RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पूर्वी चंपारण:बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का दल रवाना।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)14 अक्टूबर।खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15/10/2024 से 20/10/2024 तक बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला दल बेतिया के लिए सोमवार को प्रस्थान किया। विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कबड्डी दल को टीम कोच एवं टीम प्रबंधक विजय कुमार सिंह, सिकंदर के देख-रेख में बेतिया के लिए रवाना किया गया। जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार ने खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षकों में शैलेंद्र कुमार मिश्र, सुनिल कुमार,भानू प्रकाश, अरुण कुमार, रश्मि कुमारी एवं कार्यालय कर्मी मोहम्मद मोबशिर तथा रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर :“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026” का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा।

rktvnews

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को ले संसद में उठाऊंगा आवाज : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment