RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शहीद कवि कैलाशपति सिंह की कुर्बानी से सीख लेने की जरूरत: डीआईजी सत्य प्रकाश

आजीवन शहीद की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाते रहूंगा:बी डी सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 29 सितंबर। रविवार को अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा व पुष्पांजलि का कार्यक्रम अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। यह आयोजन कवि कैलाश के शहादत स्थल भोजपुर समाहरणालय परिसर में स्थापित प्रतिमा स्थल पर हुआ । विदित हो की 28 सितंबर 1942 में तिरंगा झंडा फहराने के क्रम में इन्हें पकड़ा गया और अंग्रेजों के बलूची सिपाहियों द्वारा उनको क्रूर यातना देते हुए मौत के घाट उतारा गया था।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम माल्यार्पण और पुष्पांजलि का आयोजन अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उद्घाटनकर्ता के रूप में शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश, मुख्य अतिथि एसपी मिस्टर राज,विशिष्ट अतिथि गुंजन सिंह उप विकास आयुक्त ,एडीएम शशि शेखर सिंह, बीडी सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश, सुनील सिंह गोपाल, धीरेंद्र सिंह की विशेष रूप से उपस्थिति रही। इस मौके पर सैकडो लोग कवि कैलाश उद्यान परिषद में उपस्थित रहे और कवि कैलाश अमर रहे,भारत माता की जय ,वंदे मातरम का जय घोष होते रहा। इसके बाद सभी लोग सभागार स्थल पर पहुंचे जहां कवि कैलाश के जीवन वृत्त ,उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखें। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीआईजी सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। संरक्षक बी डी सिंह द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष भाई बरमेश्वर ने कवि कैलाश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता और शौर्य गाथा को विस्तार से रखा। इन्होंने नियमन दिया कि यह शहीद का मंच है इस मंच से कोई राजनीतिक बात नहीं होनी चाहिए।
उद्घाटनकर्ता सत्य प्रकाश ने कहा कि आज लगभग 78 वर्षों से हम सभी स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं , खुली हवा में सांस ले रहे हैं,यह इन्हीं शहीदों की कुर्बानियों के बदौलत ही हमें प्राप्त हुआ है। आजादी की सुरक्षा और कवि जी की कुर्बानी सदा याद रखनी होगी जो इनसे सीख लेने की जरूरत है।
एसपी मिस्टर राज ने कहा की अपनी जीवन की कुर्बानी देने वाले ऐसे वीर शहीदों के लिए कोटि कोटि नमन करता हूं। इनकी शहादत को परिवार और बच्चों के साथ अन्य लोगों को भी बताने की जरूरत है। शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हमें जो कार्य मिला है उसे ईमानदारी के साथ पूरा करें। छोटी-छोटी घटनाओं से दूर रहे और अपनी स्तर से सुलझाने का प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक समय और समाज की विषमता को समाप्त किया जा सके।
उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने कहा कि भोजपुर वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि रही है ।शहीद कवि कैलाश सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व निश्चित रूप से इस मिट्टी को गौरवान्वित करने वाला है। अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है।
बी डी सिंह ने कहा कि मैं जब तक जिंदा हूं अमर शहीद कवि कैलाश के भावनाओं को ,उनके राष्ट्र प्रेम को ,उनके अधूरे सपनों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। 28 सितंबर को प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित होते रहेगा। अन्य वक्ताओं में पद्मश्री भीम सिंह भावेश ,डॉक्टर आदित्य विजय जैन, धीरेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रेम सिंह, गोल्डेन मैन ,दुर्गा सिंह, परमार भाई, अरुणेश,विनोद सिंह मुखिया, डॉ कुमार जितेंद्र ,हरे राम, शैलेंद्र कुमार ,रामधनी सिंह भारती, सुनील सिंह गोपाल, लक्ष्मण तिवारी, बिहारी सिंह, नंदकिशोर सिंह यादव ,कर्नल राणा प्रताप सिंह, बिहारी सिंह, राम सकल सिंह भोजपुरिया, विजय सिंह मुखिया, ललन सिंह,अखिलेश बाबा, निर्मल सिंह सिकरवार ,पवन सिंह,अलग सिंह,आदि रहे। इस मौके पर वीर रस के कई गीत भी प्रस्तुत किए गए।
मंच का संचालन महासचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव मृत्युंजय भारद्वाज ने किया।

Related posts

नारनौल:यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से की मुलाकात।

rktvnews

पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा 2021की अधिसूचना।

rktvnews

वर्ष 2023 के दौरान राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की उपलब्धियाँ।

rktvnews

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा का नही कोई विकल्प ,शिक्षा से ही हर सुविधा और सम्मान संभव:एस सिद्धार्थ

rktvnews

Leave a Comment