RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 23 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरूवार को विभिन्न जिलों से आए माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य व मौर्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से प्रदेश की जनता को पहुंचाई जा रही राहत के लिए आभार व्यक्त किया।
गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। एक शिक्षित और स्वस्थ समाज ही देश को उन्नति की राह पर आगे ले जा सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक शिक्षा और स्वास्थ्य के लाभ से वंचित ना रहे, यह राज्य सरकार का ध्येय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे इलाज से मुक्ति मिली है। कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। गत 4 वर्षों में राज्य में 300 से अधिक नए महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के माध्यम से 500 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जा रहा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से गरीब विद्यार्थियों तक अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हुई है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने, सावित्री बाई फुले के नाम पर प्रदेशभर में वाचनालय खोलने तथा फुले दंपती को भारत रत्न से अलंकृत करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख दौसा हीरालाल सैनी, भवानी शंकर माली, पप्पू भाई प्रधान, चेयरमेन टोडारायसिंह श्री सत्य नारायण सैनी, जुगल किशोर सैनी (भरतपुर), गिर्राज सैनी (दौसा), श्रीमती भावना सैनी, पूरण सैनी (अलवर), राजेश सैनी (झुन्झुनूं), श्रीमती मथुरा देवी (बूंदी), गोपाल माली (भीलवाड़ा), हरिश परिहार (सिरोही), शेलेन्द्र कुशवाह, कैलाश मोरी टोंक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

rktvnews

राजस्थान की नई पर्यटन नीति जल्द आयेगी- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ने किया झंडोतोलन! शहीद की विधवा विरांगना को किया गया सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

नवनिर्मित अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment