RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 4 एडीएम, 3 उपखण्ड, 12 तहसील तथा 16 उप तहसील कार्यालय खुलेंगे – कार्यालयों के लिए 406 पदों के सृजन को मंजूरी – नवीन कार्यालयों से प्रशासन होगा मजबूत।

जयपुर/राजस्थान 11 जून। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4 अतिरिक्त जिला कलक्टर, तीन नवीन उपखण्ड, एक नवीन तहसील, 11 क्रमोन्नत तहसील व 16 नवीन उप तहसील कार्यालयों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन कार्यालयों के संचालन के लिए 406 नवीन पदों का सृजन भी किया जाएगा।
इसमें रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), भीनमाल (जालौर), सीकर शहर एवं मालपुरा (टोंक) में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोले जाएंगे। साथ ही, रींगस (सीकर), माधोराजपुरा (जयपुर) एवं टपूकड़ा (अलवर) में नए उपखण्ड कार्यालय खोले जाएंगे।
वहीं, टोंक के अलीगढ़ में नया तहसील कार्यालय खोला जाएगा। साथ ही राजलदेसर (चूरू), मांढण एवं प्रतापगढ़ (अलवर), रूदावल (भरतपुर), जुरहरा (भरतपुर), हदा (बीकानेर), बाटाडू (बाड़मेर), भांडारेज (दौसा), जालसू (जयपुर), पिलानी (झुंझुनूं) एवं रायथल (बूंदी) में उप तहसील कार्यालय अब क्रमोन्नत होने पर तहसील कार्यालय के रूप में संचालित होंगे।
इसके अलावा बघेरा (अजमेर), डूंगरा छोटा (बांसवाड़ा), हरसानी (बाड़मेर), ददरेवा (चूरू), बसई एवं नादनपुर (धौलपुर), नारंगदेसर (हनुमानगढ़), रेनवाल मांजी (जयपुर), चंदवाजी (जयपुर), गीजगढ़ (दौसा), बबाई (झुंझुनूं), कैलादेवी (करौली), लूणवा एवं दीनदारपुरा (नागौर), कल्याणपुर (उदयपुर) तथा रिडमलसर (श्रीगंगानगर) में नवीन उप तहसील कार्यालय खोले जाएंगे।
सीएम श्री अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से 4 एडीएम कार्यालयों हेतु कुल 40 पद, 3 उपखण्ड कार्यालयों हेतु 36 पद, एक नवीन तहसील हेतु 25 पद, 11 क्रमोन्नत तहसीलों हेतु 209 पद एवं 16 नवीन उप तहसीलों हेतु 96 पदों सहित कुल 406 पदों का सृजन होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के सुदृढ़ीकरण के लिए घोषणा की गई थी।

Related posts

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आगामी 09 सितंबर को लगने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

रायपुर : आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों द्वारा 30 करोड़ 47 लाख की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

दुमका:21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले में आयोजित होगा “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार:PK ने CAG रिपोर्ट पर सरकार को घेरा, बोले – बिहार की गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च किया इस पर सरकार चुप है, इसमें NDA के अलावा तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

rktvnews

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Kalki 2898 AD: भव्य आयोजन के लिए भारत के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी आए एक साथ।

rktvnews

Leave a Comment