RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भाजपा ने मनाया शौर्योत्सव! शिवपुर घाट पर हुआ आयोजन

पावन स्मृति स्थल शिवपुर घाट पर बाबू कुंवर सिंह का शौर्योत्सव मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अप्रैल। सन 1857 की क्रांति के महानायक वीर बांकुङा बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू कुंवर सिंह के पावन स्मृति स्थल शाहपुर प्रखंड के शिवपुर घाट पर शौर्योत्सव कार्यक्रम मनाया। बाबू कुंवर सिंह के अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदित हो कि 80 वर्ष की उम्र मे शिवपुर घाट पर वीर बांकुङा बाबू कुंवर सिंह ने अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए गोली लगे हाथ को तलवार से काटकर गंगा मइया को समर्पित कर दिया था। बलिया से गंगा नदी पार कर जगदीशपुर आने के दौरान अंग्रेजों ने उनके हाथ मे गोली मार दी थी। गोली का विष पूरे शरीर मे नही फैले, इसके लिए बाबू कुंवर सिंह ने अपना हाथ काट कर माॅ गंगा को समर्पित कर दिया। 80 वर्ष की उम्र मे बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों पर विजय प्राप्त किया। बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शौर्योत्सव के रूप मे मनाया। भाजपा नेता सह प्रदेश प्रवक्ता धीरज कुमार पांडे ने इस स्थान के इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा इसको शौर्योत्सव नाम देने के साथ वीर कुंवर सिंह के जीवन को आत्मबल, आत्मसम्मान एवं राष्ट्र निष्ठा के लिए प्रेरक बताया। शाहपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे ने इस स्थल को प्रेरणास्थली की संज्ञा दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी, भूमिदाता त्रिवेणी राय, पूर्व मुखिया धनेश्वर राय, शशिकांत पांडे, आकाश कुमार, लव पांडे, छोटू बाबा, यश सनातनी, नागा ठाकुर, मुन्ना राय, ऋषभ ठाकुर, संतोष सिंह सहित कईअन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दफादर चौकीदार पंचायत भोजपुर का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विशेष:मौलाना आजाद की शिक्षा-दृष्टि।

rktvnews

पटना:सांप्रदायिक-सौहार्द और भारतीय-दर्शन के साहित्यकार थे आचार्य हाशमी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

माननीय सदस्य, सड़ांध सचमुच बहुत गहरी है!

rktvnews

उज्जैन:जिले का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जोधपुर में की जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment