RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिसफलता की कहानी

कृषि विभाग द्वारा संचालित नई तकनीक को अपनाकर सिमरिया प्रखंड के किसान गणेश दांगी कम लागत में अच्छी उत्पादन प्राप्त कर बने आत्मनिर्भर।

किसान गणेश दागी।

चतरा/ झारखंड 11 जून।झारखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों की उन्नति और आतमनिर्भरता के तहत चलाई जा रही कृषि की उन्नत और नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में कई किसान इस योजना से लाभ उठा रहे है।योजना का लाभ और प्रशिक्षण प्राप्त कर चतरा जिले के सेमरिया प्रखंड के किसान गणेश दागी कम लागत में अच्छा उत्पादन कर बने आत्मनिर्भर। श्री दागी ने अपनी आत्मनिर्भरता सहित राज्य के किसानों के कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षणों उपरांत आत्मनिर्भर होने पर राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए बताया कृषि विभाग, आत्मा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से संचालित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणो में भाग लेते रहता हूँ। जिससे प्रखण्ड स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के संपर्क में रहने के कारण नई तकनीक का प्रयोग कर खेती में असीम परिर्वतन कर पाया जिसका परिणाम हुआ कि पहले हम खेती करते थे लेकिन उत्पादन पूरा नही हो पाता था । वर्ष 2022 में हमारे प्रखण्ड में बहुत कम वर्षा होने के कारण फसल का उत्पादन नही हो सका।जिससे हम किसानों को सुखाड का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक उत्पादन हेतु कृषि विभाग से शत-प्रतिशत अनुदान पर सब्जी मिनी कीट दिया गया जो हमारे लिए वरदान साबित हुआ।
आत्मा में कार्यरत प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सिमरिया के द्वारा सब्जी कीट उपलब्ध कराया गया । उपलब्ध कराए गये टमाटर, मिर्च कद्दू, करैला, खीरा, भिण्डी बीज को कुल 03 एकड जमीन पर मेरे द्वारा लगाया गया एवं साथ में उपलब्ध कराए गये INM/IPM जैम का भी उपयोग मेरे द्वारा किया गया जिसके कारण सूखाड में भी अच्छा उत्पादन कर सका जो आज मेरे लिए वरदान साबित हुआ। नई तकनीक को अपनाकर कम लागत में अच्छी उत्पादन प्राप्त कर रहा हूँ। जिसेसे मेरी आमदनी में वृद्धि हुई है। जीवन यापन में बहुत सुधार हुआ है आज मेरा पूरा परिवार खुसहाल है। हमसे प्रेरित होकर आस-पास के किसान भी नई तकनीक को अपना रहे हैं जिससे उनलोंगों के भी जीवन यापन में बहुत सुधार हो रहा है। इस तरह के पहल के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन जी का तहे दिल से आभार वयक्त करता हूं।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि भाग- 3:भिखारी ठाकुर के नाट्य शैली को कुछ लोग लौंडा नाच कहते हैं ,इस शब्द से असहमत थे रामदास राही?

rktvnews

बक्सर: 17 दिसंबर को होने वाली पुलिस अवर निरीक्षक के पदों हेतु लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री से मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा 894.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment