RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अप्रैल। शनिवार को सुदामा प्रसाद, सांसद-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम सांसद ने गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सर्व शिक्षा अभियान (SSA), प्रधानमंत्री पोषण योजना, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया और उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की। सांसद ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना पर बल देते हुए कहा कि जिले के असहाय एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल, आरा को निर्देश दिया कि मई माह के अंत तक सभी नहरों की उगाही का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारियों को समय पर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का कर्तव्य है। इसी क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखना तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें पूरा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान बिजली, पानी, पर्यावरण सुरक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तय समय सीमा के भीतर योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में राधा चरण शाह (बिहार विधान परिषद सदस्य), श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (बिहार विधान परिषद सदस्य), राम विशुन सिंह (बिहार विधानसभा सदस्य, जगदीशपुर), शिव प्रकाश रंजन (बिहार विधानसभा सदस्य, अगिआंव), इंदु देवी (महापौर, आरा नगर निगम), आशा देवी (अध्यक्ष, जिला परिषद), जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया (उप विकास आयुक्त), डॉ. अनुपमा सिंह, सभी प्रखंड प्रमुख, नगर अध्यक्षगण, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अक्टूबर 25

rktvnews

4 जनवरी को मनाया जाएगा विश्व ब्रेल दिवस।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर लदा हाइवा को किया गया जब्त।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय, राजपुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment