RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

जयपुर/राजस्थान 11जून। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को नगर पालिका निंबाहेड़ा और वंडर सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शहरी जन सहभागिता योजना के अंतर्गत नवनिर्मित वंडर सीमेंट टाउन हॉल का लोकार्पण किया। उक्त भवन में 458 सीटें लगाई गई है। साथ ही, विभिन्न आयोजनों को ध्यान में रखते हुए स्टेज, लाइट एंड साउंड सिस्टम, वातानुकूलित भवन, अग्निशमन, चेंजिंग रूम, प्रतीक्षा कक्ष इत्यादि व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर श्री आंजना ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे निसंदेह क्षेत्रवासियों को उच्च स्तर की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। नवनिर्मित टाउन हॉल क्षेत्र की प्रतिभाओं को उत्कृष्ट मंच उपलब्ध करवाएगा। साथ ही, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेमिनार, नाट्य मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सुगम तरीके से आयोजित हो सकेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शारदा, उपखंड अधिकारी श्री रमेश सीरवी पुनाडिया, अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ जिंदल, वंडर सीमेंट यूनिट हेड श्री नितिन जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:इटखोरी में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा आगमन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद स्थित जेतलपुर में नरनारायण शास्त्री प्रौद्योगिकी संस्थान (NSIT) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: पश्चिमी चंपारण:16 नवम्बर को जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आईआईटी पटना का परिभ्रमण व निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लाल किले के लॉन में आयोजित भारत पर्व 2026 के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment