आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 अगस्त।बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा डॉक्टर उमेश कुमार सिंह को चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया है। इसकी जानकारी लिखित रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एलबी सिंह ने दी है। बताते चलें कि डॉ उमेश कुमार सिंह स्थानीय ग्राम बेल डुमरा पोस्ट बरका डुमरा जिला भोजपुर आरा के स्थाई निवासी हैं। लंबे समय से इन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। लगभग चार दशक से शुरुआती रूप से स्मृति शेष सांसद हरिद्वार प्रसाद सिंह के सानिध्य रहकर समाज सेवा में लगे और आज तक समाज सेवा करते आ रहे हैं।

डॉ उमेश पेशे से होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। इनका मनोनयन पत्रांक 091/ 23 ,दिनांक 20 .8.23 को प्रदेश अध्यक्ष डा एलबी सिंह के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है।प्रदेश कार्यालय जनता दल यूनाइटेड के कर्पूरी सभागार में सचिव बनने का प्रमाण पत्र अध्यक्ष द्वारा हस्तगत किया गया। इनके बनने से पार्टी की छवि तथा लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा,ऐसा उम्मीद है। पार्टी से जुड़े सदस्यों ने इन्हें बधाई दी है।

