RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाचित दिवस के अवसर पर लाचित बोरफूकन को साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किया।
श्री मोदी ने कहा कि लाचित बोरफूकन की वीरता देश भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने और एकता एवं दृढ़ता के मूल्यों को बनाए रखने में लाचित बोरफूकन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा

“लाचित दिवस पर हम साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक लाचित बोरफूकन को स्मरण करते हैं। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 फरवरी 24

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस ने किया बाढ़ विस्थापित 20 लोगों को राहत सामग्री वितरित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व/आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के साहसी नायकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

रामोत्सव 2024!आठ परिकल्पनाओं के आधार पर भव्य स्वरूप ले रही प्रभु श्रीराम की अयोध्या।

rktvnews

Leave a Comment