
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर। रविवार को सामाजिक संस्था प्रेरणा फाउंडेशन भोजपुर के तत्वावधान में स्वैक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस ब्लड बैंक आरा में किया गया।राष्ट्रीयता की भावना, परोपकार का उद्देश्य और रक्त के लिए पीड़ित, जरूरतमंदों के सहायतार्थ कार्य का संकल्प लेते हुए संस्था के संयोजक भुवन पांडेय ने बताया कि हम सभी युवा दिनेश सर के मार्गदर्शन में बरसों से रक्तदान के प्रति समर्पित हैं और सदा इस मुहिम को आगे बढ़ते रहेंगे। इन्होंने बताया कि रक्त केवल मानव के शरीर में ही बनता है जिसके लिए युवा ही सबसे बड़े स्रोत और सुरक्षित रक्त दान दाता है। रक्त से जान बचाने का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।इसी कड़ी में आज प्रेरणा फाउंडेशन के 12 सदस्यों ने रक्तदान कर ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ किया। संयोजक श्री पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रति माह के अंतिम सप्ताह में निश्चित रूप से आयोजित होगा।मेरा प्रयास होगा की रक्त के अभाव में किसी मरीज की जान नहीं जाय। इसके लिए युवाओं की टीम बनाकर एक मिशाल पेश किया जाएगा।आज युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ अमरेंद्र कुमार उपस्थित रहे और युवाओं को प्रेरित किया। इन्होंने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा चलाया गया यह अभियान अति सराहनीय ही नहीं, ब्लड बैंक और जरूरतमंदों के लिए काफी कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह भी किया।रेड क्रॉस की सचिव डा विभा कुमारी सक्रियता से सहयोग में जुटीं रही।ब्लड डोनेशन कैंप का नेतृत्व दीपू मिश्रा ने किया। इस अभियान में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर मनीष कुमार एवं असिस्टेंट मैनेजर राहुल कुमार जी का भी सहयोग सराहनीय रहा। धन्यवाद ज्ञापन पवन सत्यार्थी ने किया।
ब्लड डोनेट करने वाले में राकेश गोस्वामी, प्रिंस कुमार मिश्रा, रोशन कुमार सिंह, अभिषेक शर्मा, रोहित सिंह, ऋषभ पांडेय, प्रदुमन कुमार,उदय शंकर प्रसाद ,संजय सिंह, बबलू कुमार सिंह, बिट्टू चौरसिया,किनसुक कमल सहित बहुत सारे साथी डोनेट किये।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवाओं को मनोबल बढ़ाने हेतु समाजसेवी कुमार मंगलम,पीयूष सिंह,ऐश्ना राज, अंशु मिश्रा, लवली सिंह, रोहित नरेश,विवेक सिन्हा, राहुल कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सभी रक्तदान दाताओं को हौसला अफजाई के लिए मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
