RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:कौशल विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कौशल विकास एवं श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )15 मई।उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण योजनाओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं एवं श्रमिकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रभावी पहल करने पर जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों की गुणवत्ता, प्रशिक्षण उपरांत प्लेसमेंट तथा योजनाओं की वास्तविक प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने असंगठित श्रमिकों के निबंधन कार्य में तेजी लाने, श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने तथा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, विभागीय समन्वय को मजबूत करने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रवीण कुमार, श्रम अधीक्षक, दीपिका कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

rktvnews

प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

स्कूल शिक्षा विभाग का मासिक वेबिनार—’बात आपकी हमारी’— सेवा में आने के उद्देश्य को सदा जेहन में जिंदा रखें —शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, राजसमंद और प्रतापगढ़ के पांच शिक्षकों की प्रेरणास्पद कहानियों पर हुई सार्थक चर्चा

rktvnews

न्यूनतम व्याज दर पर आवास एवं कार ऋण देने की पीएनबी की विशेष पहल।मंडल कार्यालय से रथ रवाना।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के स्थापना दिवस पर ‘क्रिएटिव इकोनॉमी टॉय फेयर – 2026’ बना प्रमुख आकर्षण।

rktvnews

भोजपुर:वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने जिले में किया चक्का जाम।

rktvnews

Leave a Comment