RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब के तीस सदस्यों ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब आफ आरा के सदस्यों ने रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में रक्तदान कर इस दिवस को पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित किया।इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर कुल 30 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
नव चयनित अध्यक्ष रो मंजीत आनंद ने बताया की एक जुलाई से रोटरी इंटरनेशनल के नियमानुसार नये पदाधिकारी कार्य करते हैं। टीम का कार्यकाल एक साल का ही होता है।सभी सदस्यों के सहयोग से पहला कार्य काफी सफल और उत्साह वर्धक रहा।
वहीं सचिव रो नीरज कुमार ने बताया की युवाओं पर भरोसा जताते हुए क्लब की जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी इमानदारी से पूरा करने का इरादा है। क्लब राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करेगा, सामाजिक कार्य जनहित में हो रहे हैं और आगे भी होगा। असिस्टेंट गवर्नर सुनील कुमार सिंह ने भी रक्तदान किया और बताया की रक्तदान पुनीत कार्य है,जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए।।
रक्तदान करने वालों में चंद्रभानु गुप्ता ,प्रदीप कुमार, मंजीत आनंद ,विष्णु शंकर, अमित आनंद ,राजा कुमार, मदन कुमार प्रसाद, प्रदीप कुमार ,राज हिमांग, हिमाचल प्रकाश, विक्की, जितेंद्र कुमार, ओजस अफजल ,बारिश प्रदीप कुमार आदि रहे।
रेडक्रास सोसायटी की ओर से सचिव डा विभा कुमारी,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा बी पी सिंह,डा निर्मल कुमार सिंह,डा जीतेन्द्र शुक्ला,डा सुनीता सिंह, आदि सक्रियता से लगे रहे। क्लब के सहयोगियों में डा जीवेश,कृष्ण माधव अग्रवाल उर्फ टिंकू जी,रो संजीव गुप्ता,अभय जैन गोपाल प्रसाद,पंकज प्रभाकर पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव नीशि कांत कुमार आदि रहे।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी ,की प्रेस वार्ता।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक।

rktvnews

दिव्यांगजन कल्याण में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य।

rktvnews

दूध उत्पादक किसानों का जीवन नारकीय, उन्हें सरकार अनुदान दे और बाजार उपलब्ध कराए – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment