RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!सभी गांवों व शहरों में वोट बनवाने के लिए करेगा प्रेरित।

जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 27 अक्टूबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज जिला के आमजन को जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय से मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत निर्वाचन आयोग तथा हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी के दिशा-निर्देशों अनुसार यह विशेष वाहन सभी गांवों तथा शहरों में पात्र नागरिकों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करेगा।
डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि जो पात्र नागरिक 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक का हो जाएंगे वे अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन करें। इस समय नए वोट बनवाने, संशोधन करवाने तथा वोट कटवाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 9 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए 4 व 5 नवंबर तथा 2 व 3 दिसंबर को शनिवार और रविवार के दिन भी बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप लगाएंगे। इस दौरान वे सुबह 10 से 5 बजे तक अपने पोलिंग स्टेशन पर मौजूद रहेंगे तथा लोगों के आवेदन करवाएंगे। नागरिक बीएलओ से फार्म प्राप्त करके वहीं जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना वोट बनवा सकते हैं। साथ ही मतदाता सूची में संशोधन व नाम कटवाने का काम भी करवा सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा।
इसके अलावा नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए voters.eci.gov.in पर लॉगिन करके फॉर्म भर सकता है। कोई भी नागरिक voters.eci.gov.in तथा ceoharyana.gov.in पर लॉगिन करके बूथ लेवल अधिकारी के बारे में भी जानकारी ले सकता है। साथ ही उसे सीधे फोन पर संपर्क भी कर सकता है।
इस दौरान एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर व नीरज के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मतदाता बनें और आकर्षक ईनाम पाएं’

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से ‘मतदाता बनें और आकर्षक ईनाम पाएं’ योजना चल रही है। यह योजना 9 दिसंबर तक रहेगी। ऐसे में पात्र युवा मतदाता बनने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं। 2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2006 के दौरान जिन युवाओं का जन्म हुआ था वे जल्द से जल्द मतदाता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस योजना के तहत आगामी 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची में से ड्रा निकाला जाएगा। इस ड्रा में चयनित युवा मतदाताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इनमें इनाम के तौर पर 100 पेन ड्राइव, तीन लैपटॉप तथा दो स्मार्टफोन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता बन सकता है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा में हिन्दी विभाग द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेता ने अखबार हॉकरों के बीच कम्बल किया वितरित।

rktvnews

चुनाव आयोग ने असम विधानसभा 2026 के सामान्य निर्वाचन के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

rktvnews

दुमका:संथाल परगना में इमर्शन साइट विकास हेतु दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला दुमका में शुरू।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment