RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांवा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, पिहरा का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने बच्चों संग खाई खिचड़ी, भोजन की गुणवत्ता को परखा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 नवंबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज गांवा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, पिहरा का निरीक्षण किया, इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, बुनियादी सुविधाओं, विद्यालय के संचालन, रखरखाव, शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओ की स्थिति, बच्चों की संख्या, पढ़ाई की गुणवत्ता, पानी की सुविधाएं, पेयजल एवं स्वच्छता, शौचालय, बाउंड्री वॉल, विद्युत आदि की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों के साथ खिचड़ी खाया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उपायुक्त ने पूरे कैम्पस परिसर का अवलोकन कर विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया तथा विद्यालय के सौंदर्यीकरण, पूरे परिसर में साफ-सफाई, पौधारोपण आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शौचालय, पेयजल की स्थिति, साफ-सफाई, बच्चों के भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास के संचालन, कंप्यूटर कक्ष, रसोई घर, सीआरसी भवन आदि को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त ने बच्चों को अनुशासन, नियमित व्यायाम, रूटीन वर्क समेत कई मार्गदर्शन दिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं छात्राओं को उपलब्ध कराई जानी हैं, उन्हें किसी प्रकार की कमी के बिना मुहैया कराई जाय। ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ आवश्यक सहूलियतें भी मिल सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांवा प्रखंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का अवलोकन किया एवं वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार जानकारी सुनिश्चित की। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, संस्थानों की कार्यप्रणाली एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फूलों की रंगोली बनाई व दीप प्रज्ज्वलित किए।

rktvnews

मची फाग देखो अवध महल में, सिया जी के संग में ना।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल आरा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए यूनिकॉर्न मस्तूलों के सह-विकास के लिए जापान सरकार के साथ कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’।

rktvnews

Leave a Comment