RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

पंचायत स्तरीय शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण हो रहे शामिल, अबतक 5908 आवेदन प्राप्त हुए, उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)22 नवंबर।राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 15 पंचायत एवं 1 नगर निकाय क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया । जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर छोटागोविंदपुर, उत्तर पूर्वी गदड़ा एवं खाकड़ीपाड़ा पंचायत भवन, पोटका प्रखंड के जानमडीह पंचायत, पटमदा प्रखंड के पटमदा एवं लावा पंचायत, बोड़ाम के गौरडीह, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण इचड़ा, माटीगोड़ा एवं मुर्गाघूटू पंचायत भवन, डुमरिया के बड़ाकांजिया, बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया पंचायत भवन, चाकुलिया में श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर, गुड़ांबादा प्रखंड में गुड़ाबांदा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया । वहीं शहरी क्षेत्र में मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं- 8 में शिविर लगाकर आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ देने हेतु आवेदन जमा लिए गए । अबतक कुल 5908 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 247 का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा बीडीओ -सीओ को लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।
नगर निकाय एवं पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड वितरण, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित अन्य सेवाएँ—जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखी जा रही है ।

Related posts

मध्यप्रदेश:केले की प्राकृतिक खेती ने बदल दी कृषक पूरनलाल की तकदीर।

rktvnews

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने नगर व मंडलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।जीतू चौरसिया पुनः नगर अध्यक्ष मनोनित।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की हुई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जुलाई 26

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराया : डॉ लाभ

rktvnews

भोजपुर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment