RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान एवीएसएम, वीएम ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 जून।एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जून 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 16 दिसंबर, 1989 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्‍हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों में 3000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। वह एक पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर हैं और अपने ऑपरेशनल करियर में उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभाली है, एक फॉरवर्ड बेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर और एक प्रीमियम फाइटर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं। उन्होंने वायु सेना मुख्‍यालय और कमान मुख्‍यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। एयर ऑफिसर ने 2017 मेंरिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स और 2018 में यूएसएएफ के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का निर्देशन किया है। एयर ऑफिसर ने मध्‍य वायु कमान के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी प्रशासन और एयर डिफेंस कमांडर के पद पर नियुक्ति की। एयर मार्शल प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, लंदन (यूके) के पूर्व छात्र भी हैं।
भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी का पदभार संभालने से पहले वे वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (हथियार प्रणाली) थे। वायु सेना अधिकारी को राष्ट्रपति के ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘वायु सेना पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: मतदान जागरूकता बाइक रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोपाल:मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

युद्ध की विभीषिका और सीज फायर का औचित्य पर मंथन, प्रधानमंत्री का निर्णय जनहित में : प्रो जंग बहादुर पांडे

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

भोजपुर:आरा में माबलिंचिंग, फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर राज, पुलिस दमन और लोकतंत्र के सवाल पर भाकपा माले की नुक्कड़ सभा।

rktvnews

Leave a Comment