RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश कुमार की 10 वीं बार ताजपोशी का मध्यप्रदेश मना रहा जश्न: सूरज जायसवाल

जबलपुर /मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)20नवम्बर।जबलपुर में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की अगुआई में मालवीय चौक पर कार्यकर्ताओं ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि —
“नीतीश जी ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर देश में नया इतिहास रच दिया है। यह सिद्ध करता है कि उनके जनकल्याणकारी कार्यों और जदयू की नीतियों को जनता का अटूट समर्थन प्राप्त है। एनडीए को दो-तिहाई से अधिक का बहुमत मिलना इस बात का प्रमाण है कि जदयू–भाजपा ने पूर्ण समन्वय के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने विकास पर अपना भरोसा जताया।”
उन्होंने यह भी कहा कि “25 से 30 फिर से नीतीश” केवल नारा नहीं बल्कि बिहार के मतदाताओं का संकल्प बन गया, और इस बार का मतदान जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर हुआ है।
जबलपुर जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत और नीतीश जी के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बिहार के मतदाताओं को बधाई दी।
जदयू नेता संतोष नेमा ने कहा कि बिहार का मतदाता बेहद जागरूक है और वह विकास और विनाश में अंतर समझता है, इसलिए उसने एक बार फिर नीतीश जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
कार्यक्रम में एडवोकेट राज वर्मा, इमाम खान सहित कई नेताओं ने भी मीडिया से चर्चा की।
इस अवसर पर उदय पाटील, भारत यदुवंशी, सुषमा बेन, एडवोकेट संजोक कुशवाहा, एडवोकेट सतीश कोरी, इमरान खान, हीरा खान, कंचन चौधरी, महेश दत्त राय सहित अनेक जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जून 26

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत बनने वाली, गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) को एनएडी (करंजा) के लिए 28 मार्च, 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में सौंपा गया।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment