RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

दरभंगा/बिहार 11 नवम्बर।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में आँगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी अभी तक सभी जगह से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों द्वारा 235 आँगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हित की गई है, जिनकी विवरणी संबंधित अंचलाधिकारी को एन.ओ.सी के लिए प्रेषित है।
उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को भूमि का सत्यापन कर एनओसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वरीय कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि नरौरा धानी पथ जो पथ निर्माण विभाग की सड़क है, चौथे किलोमीटर में पुल का निर्माण किया जा रहा है, स्थानीय एक रैयत द्वारा आपत्ति किया जा रहा है, साथ ही महराजी पुल निर्माण में शुभंकरपुर के समीप के तीन स्थल अतिक्रमित है, संबंधित अंचलाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि लहेरियासराय स्टेशन के समीप कोऑपरेटिव कार्यालय में सहकार भवन बनाया जाना है,अब तक कार्यालय खाली नहीं किया गया है।
अंचलाधिकारी बहादुरपुर को उसे खाली करवाने के निर्देश दिए गए।
जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि एम.एल. लेड की कई योजनाओं के लिए हनुमाननगर, दरभंगा सदर, मनीगाछी एवं गौड़ाबौराम अंचल से चिह्नित जमीन के लिए अभी भी अंचलों से अनापत्ति प्रमाण पत्र अप्राप्त है।
जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए दरभंगा में 500 आबादी वाले 11 महादलित टोला में सामुदायिक भवन बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। चिह्नित महादलित टोला या उसके समीप 50 फीट गुणा 60 फीट जमीन की आवश्यकता है।
उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को वैसे टोलों में पहुँच पथ वाली ऊंची जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार के लिए निविदा किया जा चुका है, चिह्नित भूमि से होकर बिजली के तार गुजर रहा है, जिन्हें पोल सहित बाहर किया जाना है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अतिशीघ्र पोल एवं तार चिन्हित जमीन के बाहर से ले जाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि एसजीएसवाई के अंतर्गत दरभंगा में 239 भवन बने थे, जिनका सर्वे जीविका द्वारा किया गया है, इन भवनों का क्या प्रयोग किया जा रहा है इस्का सत्यापन करने के निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद की योजनाओं के लिए चिन्हित जमीन का एनओसी संबंधित अंचलाधिकारी शीघ्र उपलब्ध करा दे, साथ ही जिला परिषद की जमीन का जमाबंदी भी खोला जाना है।
जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि चट्टी चौक का अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन बनसारा में 70 मीटर में अतिक्रमण बचा हुआ है। अंचलाधिकारी बहादुरपुर को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा आंचलवार डब्ल्यूपीयू के निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों में से शेष स्थल जिन पर अभी भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, की समीक्षा की गई एवं संबंधित अंचलाधिकारी एवं पी.ओ. को समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया।

rktvnews

ड्रीम रियलिटी मूवीज़ के राजेश अरोड़ा ने सिद्धांत पिलानिया और मानव श्रोत्रिया के साथ किया मल्टी-फिल्म सहयोग, हिंदी और पंजाबी सिनेमा में नई दिशा देने की तैयारी।

rktvnews

मिलें उस डॉक्टर से जो शुगर, बीपी और किडनी की समस्याओं को आसानी से ठीक करता है; अपने उपचार में इंजीनियरिंग का उपयोग करता है।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की।

rktvnews

इंदौर की पहचान रंगपंचमी की तैयारियां अंतिम दौर में।

rktvnews

Leave a Comment