RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान कर युवा कर रहे हैं मानवता की सेवा : संजय सिंह टाइगर

युवा दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी। सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या पर रेडक्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए बताया की संस्था का काम सराहनीय है और रक्तदान महादान होता है ।संस्था के सारे युवा रक्तदान कर मानवता की सेवा का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ विवेकानंद यादव,सचिव विभा कुमारी तथा अन्य बहुत सारे लोग उपस्थित थे रक्तदान करने वालों में निधि कुमारी ,कुमारी ज्योति ,एनी बेसेंट, सम्राट सिंह, संजीव कुमार ,विद्यासागर ,दीपा मिश्रा ,विशाल भारद्वाज ,अभिषेक कुमार ,पंकज कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह ,कुमार मंगलम, संजीव कुमार, धनेन्द्र कुमार,देवेंद्र कुमार इत्यादि रहे।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर कुमार मंगलम ने कहा कि संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों कार्यों में लगा है। उसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सदस्य कुमार प्रतीक ने कहा किया।

Related posts

बिहार: पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज,मुंबई के बीच समझौता ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर:ईश्वर के प्रति श्रद्धा को कभी मत खोइये: रघुपति यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी ने सभी किसानों से की अपील: निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री का लाभ उठाएं

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी।

rktvnews

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

rktvnews

Leave a Comment