RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया!30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी।

भोपाल/मध्यप्रदेश 20 अक्टूबर।मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख रहेगी। नामांकन की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करते मसय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करना होगा।

अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्ति को ही आरओ कक्ष में प्रवेश करने की रहेगी अनुमति

नामांकन भरने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति ही रिटर्निंग आफिसर (आरओ) के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। केवल तीन वाहनों को ही 100 मीटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन भरने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दोपहर 3 बजे के उपरांत कक्ष में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने या दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी। एक अभ्यर्थी एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। इनको एक साथ अथवा पृथक से दाखिल किया जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी।

ऑनलाइन नामांकन और अनुमति ले सकेंगे उम्मीदवार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नामांकन भरने के साथ ही रैली, बैठक, अस्थाई कार्यालय सहित अन्य अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। सुविधा पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन जमानत राशि भी जमा कर सकते हैं।

Related posts

आज के दिन ही हुआ था हाईड्रोजन बम का परीक्षण।

rktvnews

बाल दिवस विशेष: बच्चों में छिपा है देश का उज्ज्वल भविष्य।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा।

rktvnews

भोजपुर: आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं को ले माले के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:इच्छाओं की लहरों को समाप्त कर देने का नाम है तपस्या : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के जवइनिया बाढ़ पीडितों को बसाने व बाढ़ राहत कार्य तेज करने की मांग को ले कल जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना: दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment