RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महंगाई राहत कैम्प – 1.53 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 6.80 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

जयपुर/राजस्थान 10जून। महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले देश के अनूठे अभियान महंगाई राहत कैम्प में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार की दस लोक कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शुक्रवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.53 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 6.80 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 50.91 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 84.75 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 10.08 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 95.36 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 60.66 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 47.34 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 91.34 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.18 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.18 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

चतरा:प्रवीण टोप्पो प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग झारखण्ड रांची एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास में एक परिवर्तनकारी अध्याय का प्रतीक है: प्रधानमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट।

rktvnews

सभी सीमा-शुल्‍क प्रक्रियाओं के लिए एकल, एकीकृत और मापनीय प्‍लेटफॉर्म के रूप में सीमा शुल्‍क एकीकृत प्रणाली दो वर्ष में शुरू की जाएगी।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नवीन यात्रा कार्यक्रम किया निर्धारित।

rktvnews

स्कूल शिक्षा विभाग का ‘डायल फ्यूचर‘ कार्यक्रम- गांधी नगर स्कूल में शासन सचिव ने किया गतिविधियों का निरीक्षण- प्रेरक संवाद से दिया बालिकाओं और टीचर्स को मोटिवेशन।

rktvnews

Leave a Comment