RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी से संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की कंट्री डायरेक्टर एलिसाबेट फाउर ने मुलाकात कर, बाल पोषण और महिला सशक्तिकरण को मज़बूत करने के उपायों पर की चर्चा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )31 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी से संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की कंट्री डायरेक्टर एलिसाबेट फाउर एवं उनकी टीम ने गुरूवार को सचिवालय में मुलाकात कर, राजस्थान में बाल पोषण और महिला सशक्तिकरण को मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की। बैठक में राजस्थान सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे-लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राज्य सरकार की ओर से दी जा रही अतिरिक्त राशि, न्यूट्री किट योजना आदि की जानकारी दी गई।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित होने का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देने से लेकर हमारे बच्चों को बेहतर पोषण और शिक्षा प्रदान करने तक में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं। हम सब मिलकर एक स्वस्थ और सशक्त राजस्थान की ओर लगातार कदम बढ़ा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का कंट्री डायरेक्टर एलिसाबेट फाउर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा अब तक दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा बच्चों की प्री-स्कूल शिक्षा के लिए भारत सरकार और राजस्थान सरकार के द्वारा किये जा रहे नवाचारों की सराहना भी की।
महिला एवं बाल विकास, शासन सचिव महेंद्र सोनी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की ओर से जयपुर की पांच परियोजनाओं में पूरक पोषाहार सप्लाई में तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। राजस्थान में प्री स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी काफ़ी नवाचार किए जा रहे हैं। साथ ही इस राज्य सरकार द्वारा दिए गए 275 करोड़ के अतिरिक्त बजट तथा CSR पार्टनर के साथ भी आंगनवाड़ी केंद्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार का काम बड़े स्तर पर हाथ में लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बाल पोषण और महिला सशक्तिकरण को मज़बूत करने के उपायों पर निदेशक, आईसीडीएस तथा संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की टीम से आगे विस्तार से चर्चा करेगी।
आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत, पोषण एवं स्कूल पोषण इकाई की एमडी एवं प्रमुख डॉ. शरीका यूनुस खान, अनुसंधान प्रमुख परमज्योति चट्टोपाध्याय की उपस्थिति में उक्त चर्चा बैठक में उपस्थित रहे।

राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने का निमंत्रण

उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने उक्त चर्चा बैठक में राज्य के पर्यटन के क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों की जानकारी भी दी और इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (भारत) की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एलिसाबेट फाउर को राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने का निमंत्रण भी दिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से भेंट की,विश्रामालय में रोगियों और उनके परिजन से मिल कंबल प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

rktvnews

बक्सर:प्रो एस के मिश्रा की जयंती पर 15 फरवरी को एम भी कालेज बक्सर में लगेगा निशुल्क जांच शिविर।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

भारत में जल स्रोतों पर अभी तक की पहली गणना हुई।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

Leave a Comment