RK TV News
खबरें
Breaking News

उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं यथोचित कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)18 नवंबर।जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से मकान व सरकारी जमीन का अतिक्रमण मुक्त, आंगनबाड़ी साहिका के संबंध में, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, गरीबी रेखा के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा, गुड़ाबान्दा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन समस्या से संबंधित समेत अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे ।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध और यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली। उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

Related posts

राजनांदगांव : वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में भोजपुर लोजपा( रा) ने मनाई चिराग पासवान की जयंती।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रृंखला 47 अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment