RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी,मृत व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज, जिन्दा के नाम कटे :क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाकपा माले ने 2 अगस्त से SIR के बाद जारी मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की जांच के लिए बुथ चलो अभियान का पुरे राज्य में आह्वान किया है.
भाकपा माले के बुथ चलो अभियान के तहत 2 अगस्त को धरहरा और आज 3 अगस्त को बेगमपुर मिराचक में बुथ चलो अभियान के तहत बुथ संख्या 132,और 135 का गहन जांच किया गया.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि SIR के बाद जारी मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी देखने को मिला है। भाकपा माले नेता ने कहा कि 194 आरा विधानसभा के बुथ संख्या 132 के क्रम संख्या 165 पर शंकर सिंह पिता सोना लाल उम्र 74 वर्ष गृह संख्या 13 दर्ज है यह व्यक्ति बहुत पहले मर चुके हैं ठीक उसी तरह बुथ संख्या 132 क्रम संख्या 758 सहोदरी देवी पति वित्तन सिंह उम्र 89 गृह संख्या 92 पर दर्ज है वे भी मर चुकी है उसी तरह उसी बुथ पर क्रम संख्या 760 शंकर साह, पिता वित्तन प्रसाद उम्र 53 गृह संख्या 92 पर दर्ज है वे भी मर चुके हैं इस तरह 132 और 135 पर पांच मरे हुए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा विधानसभा के कुछ बुथों की जांच से पता चलता है कि SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी है मरे हुए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है वहीं जिन्दा आदमी का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है
भाकपा माले का कहना है नेता क्यामुद्दीन ने मांग की की SIR को चुनाव आयोग रद्द करें.
आज के बुथ चलो अभियान का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी,लोकल कमेटी सचिव मो.खुर्शीद, नेहाल अंसारी, संजय कुमार गुप्ता, सहित मुहल्ला के लोग भी मौजूद थे।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल : पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं

rktvnews

Leave a Comment