
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर।सीनियर सिटिज़न वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति और भोजपुर जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह और जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ममता सभागार आरा में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में पारित प्रमुख प्रस्तावों में कोविड काल से पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रेलवे टिकट रियायत को पुनः बहाल करने, भारतीय जन औषधि की तर्ज पर पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों हेतु ‘भारतीय जन जाँच घर’ स्थापित करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराने, भोजपुर जिले के सभी प्रखंड स्तरीय कमेटियों के पुनर्गठन तथा संगठन की स्मारिका को पुनः प्रकाशित करने के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में संगठन विस्तार की मांग शामिल है।संगठन की संरक्षिका पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज आरा डॉ. कमला कुमारी, तथा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर डॉ. दिवाकर पांडे(विभागाध्यक्ष, VKSU, ) ,सरंक्षक राघव प्रसाद सिंह, ने रेलवे स्टैंडिंग कमेटी द्वारा सुझाई गई वरिष्ठ नागरिक रेल रियायत को पुनः लागू करने की मांग पर जोर दिया।बैठक को प्रोफेसर डॉ. रेनू मिश्रा, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार,रवींद्रनाथ सिंह, सुशील राय, अनंत प्रसाद श्रीवास्तव, त्रिलोकी सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. उमेश राय, जगदीप नारायण ओझा और दिनेश प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने संबोधित किया।
