RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जुलाई। गुरुवार को उप-विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़ 2024 की समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में नगर आयुक्त, भोजपुर आरा सिविल सर्जन, भोजपुर/अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर आरा , जगदीशपुर जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, भोजपुर,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, भोजपुर,जिला पशुपालन पदाधिकारी, भोजपुर,कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, आरा,कार्यपालक अभियंता, PHED आरा/पथ प्रमण्डल ,RWD प्रखण्ड विकास पदा०. बड़हरा , उदवंतनगर , अंचल अधिकारी, सदर आरा, कोईलवर ,उदवंतनगर , बिहियों एवं शाहपुर , PHC प्रभारी चिकित्सक, सदर आरा ,बडहरा कोईलवर ,उदवंतनगर,बिहियों एवं शाहपुर,CDPO, सदर आरा , बड़हरा , कोईलवर ,उदवंतनगर,बिहियों एवं शाहपुर उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त, भोजपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि भोजपुर जिला में गंगा एवं सोन नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो जाने के कारण बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस जिले के दो अंचल यथा शाहपुर एवं बड़हरा पूर्णरूपेण तथा बिहियों, सदर आरा, उदवन्तनगर एवं कोईलवर आंशिक रूप से प्रभावित होते है ।अद्योहस्ताक्षरी द्वारा बाढ प्रभावित अंचलों में की गई तैयारियों की समीक्षा हेतु संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने का निदेश दिया गया है। समीक्षोपरांत संबंधित पदाधिकारियों को निम्नांकित निदेश दिये गये की वर्षा मापक यंत्र पूर्व में प्रतिवेदित अंचल बड़हरा अन्तर्गत खराब वर्षा मापक यंत्र को सही कर लिया गया है। वर्तमान में सभी 14 प्रखण्डों में वर्षा मापक यंत्र कार्यरत है। सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकटग्रस्त व्यक्ति समूहो की पहचान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, भोजपुर को निराश्रितों, दिव्यांगों, बिमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं धातु माताओं की सूची विशेष रूप से तैयार कर 3 दिनों के अन्दर उपलब्ध कराने निदेश दिया गया है। तटबंधों की सुरक्षाः कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, आरा द्वारा जानकारी दी गई कि जिला अन्तर्गत सभी 09 तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। असुरक्षित स्थानों पर खाली बोरे, लोहे के जाल एवं बालू की व्यवस्था कर ली गई है। वर्तमान में तटबंध के निगरानी हेतु 11 कर्मियों / मजदुरों की प्रतिनियुक्ति जोकहरी से महुली तक की गई है। उप विकास आयुक्त, भोजपुर द्वारा सभी संवेदनशील स्थानों बालू तथा EC बैग की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया गया 12 नाव की उपलब्धता बाढ़ प्रवण क्षेत्र के अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है कि निजी नाव से एकरारनामा तथा निबंधन अचूक रूप से करवा कर आपदा प्रबंधन प्रशाखा, भोजपुर आरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पशु चारा एवं पशु दवा की उपलब्धता की स्थिति जिला पशुपालन पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा पशु चारा का दर निर्धारण दिनांक 30.03.2024 को निविदा द्वारा आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है। उप विकास आयुक्त, भोजपुर द्वारा पूर्व के बाढ़ वर्ष 2016, 2019 एवं 2021 के आधार पर वर्तमान में पशुचारा की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें तथा पशुचारा की उपलब्धता हेतु चयनित आपूर्तिकत्ता से भण्डारण के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा जिला तथा सभी प्रखण्ड स्तर पर पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति तथा पशु दया की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निदेश दिया गया है शुद्ध पेयजल की व्यवस्थाः बाढ़ प्रभावित अंचलो में चयनित शरण स्थलों पर खराब हुए चापाकलों की मरम्मति तत्काल करवाई जाय। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को निदेश दिया गया कि वे बाढ़ शरण स्थल की सूची संबंधित बाढ़ क्षेत्र के अंचल अधिकारी से प्राप्त करेगें।
पेयजल की शुद्धता को सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में क्लोरिन टेबलेट की व्यवस्था कर ली जाय। जेनरेटर सेट ,महाजाल की व्यवस्था जेनरेटर सेट, टेन्ट, खाली सिमेन्ट की बोरियों इत्यादि की उपलब्धता का विशेष रूप से मानचित्रण किया जाय। उक्त संदर्भ में अंचल अधिकारी को स्थानिय बाजार से आपूर्तिकर्ता का चयन करने का निदेश दिया गया है।
सड़को की मरम्मती कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, आरा एवं कार्यपालक अभियंता, RWD आरा एव जगदीशपुर को बाढ़ के पूर्व जिले की मुख्य सड़को, विशेष कर जिला मुख्यालय से प्रखण्ड/अंचलों को जोड़ने वाली सड़को की मरम्मती करा ली जाय। पुल-पुलिया की भी मरम्मती कर के उन्हें यातायात के लिए सुगम बना ली जाय। जिला अन्तर्गत पुल-पुलिया के नीचे Vent की सफाई ससमय कराने का निदेश दिया गया है।नाव/लाईफजैकेट / मोटरवोट के परिनियोजन की अकास्मिक व्यवस्थाः बाढ़ के समय जिले के किसी भी स्थान पर किसी भी समय लोगो के बचाने की आवश्यकता पड़ सकती है। अतः नाव, लाईफ जैकेट, मोटरयोट, आदि परिनियोजन हेतु एक अकास्मिक योजना तैयार कर ली जाय शरण स्थलों की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत चिन्हित शरण स्थल में मूलभूत सुविधा यथा शौचालय, चापाकल इत्यादि का भौतिक सत्यापन कराने का निदेश सभी संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया। मोबाईल मेडिकल टीम एवं मेडिकल कैम्प तथा मानव दवा की व्यवस्था सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि बाढ़ के समय अधिक मात्रा में उपयोग आवश्यक दवाएँ यथा, सर्पदंश की दवाएँ, क्लोरिन टैबलेट, ओ०आर०एस० घोल के पैकेट, हैलोजन टैबलेट, एन्टीरेबीज की सूईयों, एन्टीबायोटिक दवाएँ, ब्लीचिंग पाउडर आदि का भंण्डारण जिला एवं प्रखण्ड स्तर तक करना सुनिश्चित करेंगें। सभी शरण स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों ,पारामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निष्क्रमित आबादी के निमित मोबोईल मेडिकल टीम की व्यवस्था, जिसमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक , पारामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अन्दर आपदा प्रबंधन प्रशाखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। गोताखोर उप विकास आयुक्त, भोजपुर द्वारा सभी बाढ़ क्षेत्र के अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि ये अद्यतन प्रशिक्षित गोताखोरो का नाम एवं मोबाईल नम्बर संधारित करते हुए।आपदा प्रबंधन प्रशाखा, भोजपुर को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। अकास्मिक फसल योजना इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर को निदेश दिया गया है कि वे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए अकास्मिक फसल योजना बनायेगें, ताकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में धान की फसल/बिचड़ों की क्षति होने पर बिचडें उपलब्ध करायी जा सकें एवं वैकल्पिक फसल उगाई जा सकें। बाढ़ प्रभावितों की GR वितरण हेतु आधार सीडिंग एवं डाटा अपडेशन की स्थितिः भोजपुर जिला अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारो का पूर्व में अपलोड सूची का भौतिक रूप से सत्यापन करते हुए वर्तमान सम्पूर्ति पोर्टल पर PFMS द्वारा अस्वीकृत डाटा को शीघ्र सुधार करने का निदेश दिया गया है। अनुग्रह अनुदानः- अनुग्रह अनुदान के मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी को प्रत्येक 15 दिनों पर समीक्षा करते हुए जिला को अभिलेख की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है।

Related posts

गुजरात:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सी-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

आईआईसीए और आरआरयू ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन का परिचय’ पर मास्टरक्लास का आयोजन।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा पटना विमेन्स कौलेज में लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment