RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देगा सारथी रथ: जिला पदाधिकारी

समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी ने 13 सारथी रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

17 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा।

पुरुष नसबंदी कराने पर लाभुक को दी जाती है 3000 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )12 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से 13 सारथी रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले में 02 सितंबर से विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है। जिसके तहत 14 सितंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह तथा 17 से 30 सितंबर तक पुरुष परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इच्छुक लाभुक महिलाओं का बंध्याकरण के साथ साथ पुरुषों की नसबंदी भी की जाएगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष ध्यान जनसंख्या स्थिरीकरण पर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी आगे आना होगा। ताकि सभी अपने परिवार के साथ समाज को भी खुशहाल बना सकें। उन्होंने बताया कि 12 प्रखंडों के लिए 12 सारथी रथ भेजे गए हैं। वहीं, 01 सारथी रथ सदर प्रखंड के शहरी इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने में लगाया गया है। सभी सारथी रथ पर 01-01 आशा प्रतिनियुक्त है, जो लोगों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण करेंगी। साथ ही, लोगों को पुरुष नसबंदी के लिए भी प्रेरित करेंगी।
प्रभारी सिविल सर्जन, बक्सर द्वारा बताया गया कि जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में पंचायतों में पुरुषों को जागरूक करने के लिए सारथी रथ भी रवाना किया गया है। जिसके माध्यम से पुरुषों को जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी दोनों साधानों के प्रति जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पुरुषों को नियोजन के स्थायी साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ पुरुष की भी अहम भूमिका होती है। दो बच्चों के बाद यदि किसी कारण से महिला नसबंदी नहीं कर सकती है तो पुरुष को नसबंदी करा लेनी चाहिए। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। साथ ही, पुरुष नसबंदी महिलाओं के बंध्याकरण से 20 गुना अधिक सरल और सुलभ है।
प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण के लिए लाभुकों को सारथी रथ के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सारथी रथ शहरी और ग्रामीण चौराहों पर खड़ा कर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। पखवाड़ा में हर स्वास्थ्य केंद्र के लिए पुरूष नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित अवधि में पुरूष नसबंदी लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने पर व्यक्ति को 3000 हजार रुपये और प्रेरक को 400 रुपये प्रोत्साहन धनराशि तत्काल मिलता है। महिला नसबंदी कराने पर 2000 महिला को और प्रेरक को 300 रुपये मिलते हैं। प्रसव के बाद तत्काल महिला नसबंदी पर 3000 रुपए और प्रेरक को 400 रूपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है। इसके अलावा अंतरा इंजेक्शन और आईयूसीडी पर भी प्रोत्साहन धनराशि की सुविधा है।
कार्यक्रम के दौरान पर प्रभारी सिविल सर्जन बक्सर, डी०पी०एम०, डी०पी०सी०, डी०ए०एम०, डी०सी०एम०, सदर बी०एच०एम० एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा आज 6ठे दिन अगिआंव विधानसभा और पीरो पहुंची।

rktvnews

मध्यप्रदेश:निवेश संवर्धन की नई नीतियों के अनुसार औद्योगिक इकाईयों के प्रस्तावों का परीक्षण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अवैध गैस रिफिलिंग प्रवर्तन दल को देख सिलेंडर छोड़ भागे युवक।

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों में धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे सहित शिक्षा को बाजारीकरण के खिलाफ जिले भर में आइसा RYA आयोजित करेगा राज्यव्यापी ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’।

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी द्वारा की गई लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

रायपुर : दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment