RK TV News
खबरें
Breaking News

मुंगेली : महतारी वंदन योजना: गुलाब टंडन को ईलाज में मिल रही मदद

नियमित सहायता राशि से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें हो रही पूरी

RKTV NEWS/मुंगेली(छत्तीसगढ़ )27 मई।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि जरूरत के समय उनके लिए सहारा भी बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए की नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों में भी राशि का उपयोग कर पा रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुरथाना निवासी श्रीमती गुलाब टंडन को योजना से मिली राशि उनके इलाज में उपयोगी साबित हो रही है।
गुलाब टंडन ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य उपचार और दवाइयों का खर्च आसानी से उठा पा रही हैं। पहले इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिल रही सहायता ने उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नियमित सहायता मिलने से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। गुलाब टंडन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती देने का कार्य कर रही है।

Related posts

लोहिया स्वच्छ अभियान और ग्रामीण आवास योजना संबंधी उपविकास आयुक्त भोजपुर ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद।

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

डायन बिसाही एवं अन्य अंधविश्वास को लेकर डालसा ने कराया नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता अभियान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है।

rktvnews

Leave a Comment