RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन एवं मतगणना की समुचित व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)13 नवंबर।समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना कार्य में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। प्रत्येक टेबल पर प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायक अधिकारियों की उपस्थिति, वीडियोग्राफी व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम की निकासी, मतगणना हॉल में टेबलों की संख्या, मतगणना की क्रमिक प्रक्रिया एवं राउंडवार परिणाम संप्रेषण की व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस मतों की गणना को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गणना के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना टेबल पर पर्याप्त प्रकाश, संचार सुविधा एवं नियंत्रण की व्यवस्था रहे ताकि गणना प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल के संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट कहा कि बिना बैध पास के परिसर में अनाधिकृत प्रवेश वर्जित होगा।
बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला सुनील चन्द्र, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में ‘’भारतीय सेना का ‘डी5’ मोटर साइकिल अभियान’’ शुरू।

rktvnews

चतरा:तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोपाल:ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“भोजपुर जिला द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त वाहनों की तीसरी बार ऐतिहासिक नीलामी,193.20 लाख रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment