RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर चतरा में दिख रही है उत्सव की उमंग।

साइकिल रैली और वाल पेंटिंग कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला रहा है। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा आयोजित स्थापना दिवस के पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन आज साइकिल रैली एवं वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल रैली कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। उपायुक्त कीर्तिश्री जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया। रैली समाहरणालय से प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम तक पहुंची।
साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के विकास पथ, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना रहा। रैली के पश्चात वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने झारखंड की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने वाल पेंटिंग का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर हम अपनी उपलब्धियों का आकलन करते हुए आगे के 25 वर्षों का विजन तय करें। राज्य में पर्यटन, खेल और जनसहभागिता की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले के बच्चों में अपार प्रतिभा है और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के साथ कार्य करें ताकि आने वाले वर्षों में झारखंड को और भी ऊँचाई पर ले जाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

उज्जैन:ऋण वितरण में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

अरावली इकोसिस्टेम के संरक्षण के लिए वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय द्वारा देशीय और क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के प्रदर्शन की समीक्षा की, 100 दिन के एजेंडे को प्राप्त करने की जरूरत पर जोर दिया।

rktvnews

“आयुष मंत्रालय ने हीटवेव के संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए”।

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेजो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से की शिरकत।

rktvnews

बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब: दिल्ली में किया गया BIPP-2025 पैकेज के तहत निवेशकों के साथ संवाद।

rktvnews

Leave a Comment