RK TV News
खबरें
Breaking News

लाल किला के पास किया गया धमाका इंसानियत के खिलाफ संगीन जुर्म : डॉ इंद्रेश कुमार

RKTV NEWS/नई दिल्ली, 13 नवम्बर।लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए दर्दनाक और दिल दहला देने वाले कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देशभर से इस आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा और गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कार्यकारिणी के सदस्य और फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (FANS) के मुख्य संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार ने इस धमाके को “इंसानियत के खिलाफ संगीन जुर्म” बताया। उन्होंने कहा कि “यह हादसा केवल एक भयावह घटना नहीं, बल्कि गहरे चिंतन का विषय है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना अमानवीय कृत्य है जो देश की सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर हमला करता है। सरकार को चाहिए कि इस पूरे षड्यंत्र की गहराई से जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे।”

FANS की राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य गोलक बिहारी राय ने कहा कि “दिल्ली जैसे संवेदनशील और व्यस्त शहर में हुआ यह धमाका जनता के बीच भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करता है। आतंकवाद आज इंसानियत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। लेकिन भारत की लोकतांत्रिक भावना और राष्ट्रीय एकजुटता इन नापाक इरादों के आगे कभी नहीं झुकेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे देशविरोधी तत्वों के खिलाफ सतर्क और जागरूक रहें तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।
इसी क्रम में FANS के राष्ट्रीय महासचिव (Organisation) विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना को राष्ट्रीय त्रासदी बताते हुए कहा कि “आतंकवाद की यह साजिश भारत की आत्मा को नहीं डिगा सकती। हमारी असली ताकत शांति, भाईचारा और मानवता है। पूरा देश इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।”

Related posts

देश “अंबेडकर” के विचारों से चलेगा “गोडसे” के नही:सारिका पासवान

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी श्री राज कुमार ने कुंवर सिंह विजयोत्सव के सांस्कृतिक संध्या की झलकियां साझा की।

rktvnews

राँची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक!विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई ‘संभाषण-कार्यशाला’।

rktvnews

नारनौल:आतंकवाद-विरोधी अंतरराष्ट्रीय कवि-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment