
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत डाक मतपत्रों की गणना से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डाक मतपत्रों की मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं सटीक रूप से संपन्न कराना तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सभी निर्वाची पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), नोडल पदाधिकारी (बैलेट पेपर कोषांग), उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
